देश

चलती ट्रेनों में झपटमारी करने वाले शातिर गिरोह का पर्दाफाश 

जीआरपी के हत्थे चढ़े बदमाश; 10 लाख के जेवरात बरामद

चलती ट्रेनों में झपटमारी करने वाले शातिर गिरोह का पर्दाफाश 

जीआरपी के हत्थे चढ़े बदमाश; 10 लाख के जेवरात बरामद

रीवा सुपरफास्ट, रीवा-बिलासपुर और कामायनी एक्सप्रेस में  दिया था वारदात को अंजाम

एक कटनी व चार मझौली थाना क्षेत्र के हैं आरोपी 

जबलपुर यशभारत।चलती ट्रेनों में यात्रियों को निशाना बनाकर झपटमारी की वारदातों को अंजाम देने वाले शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर जीआरपी ने बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपियों के कब्जे से करीब 10 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए गए हैं। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने रीवा सुपरफास्ट, रीवा-बिलासपुर तथा कामायनी एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों में झपटमारी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया है। मामले का खुलासा करते हुए रेल पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने पत्रकार वार्ता में बताया कि लगातार मिल रही शिकायतों और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर विशेष टीम गठित कर कार्रवाई की गई, जिसके बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का माल बरामद किया गया। जीआरपी अब आरोपियों से अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ कर रही है और संभावना है कि इससे कई और मामलों का खुलासा हो सकता है। रेल एसपी के मुताबिक जीआरपी पुलिस कटनी द्वारा राज्य स्तरीय चोर गिरोह का पर्दाफास करते हुए चोर गिरोह से 10 लाख से अधिक मूल्य का जेवरात बरामद किया
उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक रेल जबलपुर सुंदर सिंह कनेश के निर्देशन में, अतिरिक्त. पुलिस अधीक्षक  रेल जबलपुर भावना मरावी एवं  उप पुलिस अधीक्षक रेल कटनी विजय गोठरिया के मार्गदर्शन में रेल यात्रियों की सुरक्षा एवं अपराधों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे राज्य स्तरीय चोर गिरोह को पडकने में बडी सफलता पाई हैं । पकड़े गए आरोपियों में एक कटनी और 4 आरोपी मझौली थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। जिसमें शरद उर्फ गोलू झारिया, अमित सिंह खगार, सौरभ कुल्हाडा, राहुल ठाकुर, हर्ष खगार को गिरफ्तार किया गया।

यह जेवरात किए गए जब्त

आरोपियों से थाना रेल पुलिस कटनी में पंजीकृत अपराध  के मामलों मे चोरी गया जेवरात 1. सोने का हार एक नग, 2. सोने का मंगल सूत्र तीन नग, 3. सोने का सोने का झुमका एक जोड, 4. सोने का टाप्स एक जोड, 5. सोने की अगूठी दो नग, सोने की एक नग बाली, जुमला कीमती 10,30,848/-रुपये का बरामद किया गया हैं आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय कटनी पेश किया जा रहा हैं ।

इनकी रही सराहनीय भूमिका

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उनि अनिल मरावी, सउनि सुशील सिंह, प्रआर. राघवेन्द्र शर्मा, प्रआर, प्रवीण तिवारी, प्रआर आरआईबी  से हरस्वरुप शर्मा, आर. सुनील परस्ते, आर. धर्मेन्द्र गुप्ता, आर. रवि पुरोहित, आर. नारायण मिश्रा, आर. रहस्य जंघेला सउनि रवि मांझी प्रआर, सागर उपाध्याय एवं आरपीएफ स्टाफ कटनी का सहयोग रहा। पुलिस अधीक्षक  रेल पुलिस जबलपुर द्वारा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुरुस्कृत करने की घोषणा की गई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button