देश

रक्षाबंधन पर ट्रेनों में भीड़. संघमित्रा एक्सप्रेस 50 दिनों तक फुल

दिल्ली व मुंबई जाने वाली ट्रेनों में भी लंबी वेटिंग

जबलपुर यशभारत। रक्षाबंधन का त्योहार को लेकर ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट चल रही है जिसमें सबसे अधिक दानापुर से चलकर बेंगलुरु जाने वाली संघमित्रा एक्सप्रेस 50 दिन यानी की 30 सितंबर तक फुल चल रही है। ऐसी स्थिति में रक्षाबंधन मनाने के लिए बहनें अपने भाई के घर पर या भाई अपनी बहनों के घर पर जाने वाले हैं उनके सामने बड़ी परेशानियां खड़ी हो गई। हालांकि रक्षाबंधन त्यौहार को लेकर रेलवे द्वारा अतिरिक्त यातायात क्लियर करने के लिए विशेष ट्रेन चलाई जा रही है बावजूद इसके ट्रेनों में लंबी वेटिंग चल रही है। वहीं कुछ ट्रेनों में रिग्रेट है। ऐसी स्थिति में बाहर नौकरी या पढ़ाई कर रहे लोग भी अपने घरों पर आएंगे जिनमें पढ़ने वाले कोचिंग स्टूडेंट भी शामिल हैं लेकिन उन्हें भारी वेटिंग या रिग्रेट जैसी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। ट्रेनों में कंफर्म टिकट नहीं मिल रहे हैं यात्रियों को अब तत्काल टिकट का ही एक सहारा शेष बचा है। वेटिंग की समस्या दक्षिण भारत उत्तर प्रदेश के लखनऊ, बिहार के पटना, महाराष्ट्र के पुणे और दिल्ली जाने वाली ट्रेन में हो रही है. इन ट्रेनों में लगभग रिग्रेट जैसे ही हालात बने हुए है। दूसरी तरफ इन शहरों से राखी के पहले आने और बाद में जाने के दौरान भी वेटिंग जैसे हालात ही मिल रहे हैं।

यह ट्रेन चल इन तारीखों तक चल रहीं हैं फुल

जबलपुर रायपुर इंटरसिटी 12 अगस्त तक फुल
-जबलपुर भोपाल इंटरसिटी 12 अगस्त तक फुल
-जबलपुर से चलकर इंदौर जाने वाली ओवरनाइट 18 अगस्त तक फुल
-बिलासपुर से चलकर इंदौर जाने वाली नर्मदा एक्सप्रेस 20 अगस्त तक फुल
-सोमनाथ एक्सप्रेस 13 अगस्त तक फुल
-जबलपुर से दिल्ली जाने वाली गोंडवाना एक्सप्रेस 20 अगस्त तक फुल
-श्रीधाम एक्सप्रेस 19 अगस्त तक फुल
-महाकौशल एक्सप्रेस 18 अगस्त तक फुल
-संपर्क क्रांति 20 अगस्त तक फुल
-जबलपुर से मुंबई जाने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस 16 अगस्त तक फुल
-जबलपुर से मुंबई जाने वाली मेल 28 अगस्त तक फुल
-मुंबई जाने वाली महानगरी एक्सप्रेस 27 अगस्त तक फुल इसी तरह से अन्य ट्रेनों में भी लंबी वेटिंग व रिग्रेट हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button