भोपाल

किसान से बदमाशों ने नगदी लूटे, दोनों गिरफ्तार -आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

किसान से बदमाशों ने नगदी लूटे, दोनों गिरफ्तार
-आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज
भोपाल, यशभारत।
राजधानी में बदमशों के हौसले बुलंद हैं, कल सुबह दो बदमाशों ने एम्स के पास बस में सवार एक किसान के साथ लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। इससे पहले की दोनों आरोपी भागने में सफल हो पाते, किसान ने लोगों की मदद से एक किसान को धरदबोचा और पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद पुलिस ने पकड़े गए बदमाश के फरार साथी को भी गिरफ्तार कर लिया है।
थाना प्रभारी अमित सोनी ने बताया कि कुम्भराज जिला गुना निवासी राधेश्याम पुत्र मदनलाल मीना(65) खेती-किसानी करते हैं। उनके एक परिचित एम्स में भर्ती हैं। कल सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे वह परिचित से मिलने के लिए लो-फ्लोर बस में सवार होकर एम्स गेट नंबर-3 के पास पहुंचे थे। तभी बस में पहले से सवार दो बदमाशों में से एक ने उनकी जेब में हाथ डाला तो उन्होंने उसे पकड़ लिया, तभी बदमाश के दूसरे साथी ने किसान को पकड़ा और दोनों ने मिलकर उनकी जेब से नगदी 8340 रूपए छीन लिए। लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद एक आरोपी फरार हो गया, जबकि दूसरे को किसान ने पकड़ लिया। इससे पहले की वह उनकी गिरफ्त से छूट कर भागने में सफल होता, आसपास के लोगों ने किसान की मदद करते हुए बदमाश को पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया। इस मामले में पुलिस ने किसान की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी मधु पाईकराव को गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसके साथी सुनील शर्मा को पुलिस ने चंद घंटे बाद ही घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सुनील हबीबगंज थाना क्षेत्र का शातिर चोर है। पुलिस ने आरोपियों के पास से फरियादी से लूटी गई रकम भी बरामद कर ली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button