भोपालमध्यप्रदेश

भौंरी पुलिस अकादमी में डीएसपी के 44वें-45वें बैच का दीक्षांत समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री ने दी बधाई

भौंरी पुलिस अकादमी में डीएसपी के 44वें-45वें बैच का दीक्षांत समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री ने दी बधाई

भोपाल, यशभारत। मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी, भौंरी में मंगलवार को उप पुलिस अधीक्षकों के 44वें और 45वें बैच का दीक्षांत समारोह बेहद गरिमामयी माहौल में आयोजित किया गया। इस विशेष अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और नवनिर्वाचित अधिकारियों का हौसला बढ़ाया।

समारोह की शुरुआत भव्य दीक्षांत परेड के साथ हुई, जिसमें नवनिर्वाचित डीएसपी अधिकारियों ने शानदार मार्च पास्ट कर अपनी कर्तव्यनिष्ठा और अनुशासन का परिचय दिया। इस दीक्षांत समारोह के साथ ही सभी अधिकारियों के कठिन और  प्रशिक्षण का औपचारिक समापन हो गया है। इसे प्रदेश की कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

प्रशिक्षण पूरा कर फील्ड में उतरने जा रहे इन युवा पुलिस अधिकारियों के लिए यह दिन उनके पेशेवर जीवन की एक महत्वपूर्ण और गौरवशाली शुरुआत का गवाह बना। मुख्यमंत्री और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने सभी डीएसपी को उनके उज्ज्वल भविष्य और कर्तव्य पथ पर पूरी ईमानदारी से सेवा देने के लिए शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button