भोपालमध्य प्रदेश

कांग्रेस को किसानों की बात करने का अधिकार नहीं हेमंत खंडेलवाल , बीजेपी मीडिया विभाग की बैठक में पदाधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारियां

कांग्रेस को किसानों की बात करने का अधिकार नहीं हेमंत खंडेलवाल 

बीजेपी मीडिया विभाग की बैठक में पदाधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारियां

भोपाल यश भारत। हेमंत खंडेलवाल ने भाजपा मीडिया विभाग की बड़ी बैठक को लेकर कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्य पद्धति और संगठनात्मक व्यवस्था से चलने वाली पार्टी है जहां प्रत्येक मोर्चे, विभाग और पदाधिकारी को जिम्मेदारी दी जाती है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आज मीडिया विभाग के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई जिसमें सभी को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने में मीडिया विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका है। वहीं कांग्रेस द्वारा किसानों के समर्थन में किए जा रहे आंदोलन पर निशाना साधते हुए हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि कांग्रेस ने आज तक अन्नदाता की चिंता नहीं की और उसे किसानों के मुद्दे पर बोलने का अधिकार भी नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद किसानों को किसान सम्मान निधि दी जा रही है और समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी की जा रही है। खंडेलवाल ने कहा कि बारदाने की कमी के चलते खरीदी प्रक्रिया थोड़ी देर से शुरू हुई लेकिन सरकार किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि किसी भी किसान को परेशान नहीं होने दिया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी पर हमला बोलते हुए हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि उन्हें किसानों से माफी मांगनी चाहिए और यह बताना चाहिए कि वर्ष 2004 के पहले कांग्रेस ने अन्नदाता के लिए क्या किया। उन्होंने कहा कि जीतू पटवारी को आत्ममंथन और आत्मचिंतन करने की जरूरत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button