भोपालमध्य प्रदेश

कांग्रेस ने 10 जिलों की नई कार्य कारिणी घोषित की

कांग्रेस ने 10 जिलों की नई कार्य कारिणी घोषित की

भोपाल, यश भारत। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत और सक्रिय बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए प्रदेश के 10 जिलों की नई कार्यकारिणी घोषित कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर सीधी मंदसौर रायसेन, नर्मदापुरम नीमच उज्जैन ग्रामीण सागर शहर पन्ना टीकमगढ़ एवं गुना जिलों में संगठनात्मक नियुक्तियां की गई हैं। संगठन महासचिव डॉ संजय कांबले ने जानकारी देते हुए बताया कि नवगठित कार्यकारिणी में अनुभवी समर्पित और सक्रिय कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन नियुक्तियों का उद्देश्य बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना तथा कांग्रेस की विचारधारा को आमजन तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि नई टीमों के गठन से संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिलेगी और जनता से जुड़े मुद्दों को प्रभावी तरीके से उठाया जा सकेगा। प्रदेश कांग्रेस का लक्ष्य प्रत्येक जिले ब्लॉक और बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय एवं प्रभावी बनाना है। डॉ. कामले ने बताया कि प्रदेश के अधिकांश जिलों में नियुक्तियों की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और शेष जिलों की कार्यकारिणी भी जल्द जारी कर दी जाएगी। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन हित में सक्रियता और समर्पण के साथ कार्य करने की अपेक्षा जताई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button