मध्य प्रदेशराज्य
रीवा का बघेली कलाकार पोकभान हुआ गिरफ्तार, करीब 4 मिलियन हैं फालोअर्स : कोर्ट परिसर से सिविल लाइन पुलिस ने दबोचा

रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा जिले में पिछले 48 घंटों से जारी भारी सामाजिक तनाव और आक्रोश के बाद आखिरकार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सोशल मीडिया पर अपनी अभद्र टिप्पणियों और विवादित वीडियो के जरिए सुर्खियों में रहने वाले बघेली कलाकार मनीष पटेल उर्फ पोकभान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि youtuber के करीब 4 मिलियन फालोअर्स हैं।
रीवा की सिविल लाइन थाना पुलिस ने यह कड़ा एक्शन तब लिया जब सोशल मीडिया पर आरोपी द्वारा शेयर की गई एक बेहद आपत्तिजनक पोस्ट के खिलाफ पूरा प्रबुद्ध वर्ग और ब्राह्मण समाज सड़कों पर उतर आया।







