मध्य प्रदेशराज्य

दशक भर बाद मिली ENT विशेषज्ञ सेवा : डॉक्टर ने  कीड़ा निकाल कर मरीज को दिलाई राहत

 

मंडला यशभारत। जिला चिकित्सालय मंडला में एक दशक बाद नाक-कान-गला (ENT) विशेषज्ञ की सेवाएं शुरू होने से मरीजों को बड़ी राहत मिलने लगी है।

 

ENT विशेषज्ञ डॉ. सौम्या चौबे ने एक मरीज के कान से कीड़ा निकालकर सफल उपचार किया, जिससे मरीज को तत्काल राहत मिल गई। जानकारी के अनुसार मरीज लंबे समय से कान में तेज दर्द, बेचैनी और असहनीय पीड़ा से परेशान था। जांच के दौरान कान के भीतर कीड़ा होने की पुष्टि हुई। इसके बाद डॉ. सौम्या चौबे ने अत्यंत सावधानी और कुशलता के साथ सरल प्रक्रिया अपनाते हुए कीड़े को बाहर निकाल दिया। उपचार के बाद मरीज ने राहत महसूस की। निकाला गया मृत कीड़ा मरीज के हाथ में रखी कॉटन में स्पष्ट रूप से दिखाई दिया, जिसे देखकर परिजन भी आश्चर्यचकित रह गए। समय रहते उपचार मिलने से मरीज महंगे निजी इलाज और बड़े खर्च से भी बच गया। गौरतलब है कि गत 10 वर्षों से जिला चिकित्सालय मंडला में नाक-कान-गला विशेषज्ञ चिकित्सक उपलब्ध नहीं था। इसके चलते आदिवासी एवं ग्रामीण अंचलों के मरीजों को छोटी-छोटी समस्याओं के लिए भी जबलपुर सहित बड़े शहरों का रुख करना पड़ता था। लगातार उठ रही मांग और जनसमस्याओं को गंभीरता से लेते हुए तत्कालीन कलेक्टर एवं वर्तमान प्रशासनिक नेतृत्व ने पहल कर ENT विशेषज्ञ की पदस्थापना सुनिश्चित कराई। अब मंडला जैसे गरीब एवं आदिवासी बहुल जिले में लोगों को स्थानीय स्तर पर ही नाक, कान और गले से संबंधित विशेषज्ञ उपचार मिलने लगा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button