शीघ्र होंगे कटनी सराफा एसोसिएशन के चुनाव, 7 सदस्यीय चुनाव समिति बनी, बैठक में तय हुई रूपरेखा

कटनी, यशभारत । सराफा एसोसिएशन की आवश्यक बैठक स्व. लोकचंद्र फूलचंद्र के हॉल में आयोजित की गई। बैठक पदाधिकारियों समेत कार्यकारिणी सदस्यों की उपस्थिति के साथ संजय कुमार सोनी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सर्वप्रथम सराफा एसो. की आय-व्यय ऑडिट रिपोर्ट सभी उपस्थित पदाधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत की गई। सदस्यों ने संतुष्टिजनक रूप में रिपोर्ट का समर्थन किया। सराफा एसो. के आगामी चुनाव को लेकर 7 सदस्यीय चुनाव समिति का गठन करते हुए चुनाव सम्बंधित अन्य कार्यवाहीयों को अतिशीघ्र प्रारम्भ करने पर सहमति बनी। चुनाव करवाने हेतु कार्यभार सौपा गया।सराफा एसो.के कार्यवाहक अध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष अध्यक्ष संजय कुमार सोनी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ललित कुमार सोनी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सोनी, महामंत्री श्याम कुमार सोनी, सह कोषाध्यक्ष संतोष कुमार सोनी , आय-व्यय निरीक्षक विजय कुमार सोनी, प्रचार मंत्री चंदू लाल सोनी, मिडिया प्रभारी हितेंद्र स्वर्णकार, सह मिडिया प्रभारी सुधीर कुमार सोनी एवं कार्यकारणी सदस्य मधुकर पटेल, मुकेश कुमार सोनी, सूर्यकिरण सोनी, प्रदीप सोनी, विकास कुमार सोनी जी उपस्थित थे। सर्वसम्मति से चुनाव समिति में विजय कुमार सोनी, संतोष कुमार सोनी, धर्मेंद्र कुमार सोनी, सूर्यकिरण सोनी, विकास सोनी, प्रदीप कुमार सोनी एवं हितेंद्र स्वर्णकार का नाम चयनित किया गया। बैठक के अंतिम चरण मेंचुनाव कार्यभार प्राप्त करने वाली समिति के द्वारा यह तय किया गया की सराफा एसो.की वर्तमान मतदान सूची जिसमें 352 सदस्य है में से अध्यक्ष पद हेतु चुनाव कराया जायेगा जिसके उपरांत पूर्व की तरह नव निर्वाचित अध्यक्ष अपनी कार्यकारणी चयनित करेंगे, साथ ही जब तक चुनाव संपन्न नहीं होते तब तक चुनाव से इतर अन्य विषयों जिनसे सराफा एसो.विधिवत गतिमान रहें की जिम्मेदारी वर्तमान सराफा एसो.कार्यवाहक अध्यक्ष श्री संजय कुमार सोनी जी की रहेगी साथ ही चुनाव सम्बंधित नियमावली तय करने के साथ विभिन्न व्यवस्थाओं की पूर्ति उपरांत जल्द से जल्द चुनाव दिनांक एवं समय की घोषणा करेंगी का आश्वाशन देते हुए उपरोक्त सराफा एसोसिएशन बैठक सपन्न हुई।







