शातिर नकबजन गिरफ्तार, चोरी के आभूषण बरामद – कोलार थाना पुलिस ने की कार्रवाई

शातिर नकबजन गिरफ्तार, चोरी के आभूषण बरामद
– कोलार थाना पुलिस ने की कार्रवाई
भोपाल यशभारत। कोलार थाना पुलिस ने दो शातिर नकबजन को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने चोरी किए गए आभूषण बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक 27 मई को फरियादी राहुल नेमा पिता पुरूषोत्तम लाल नेमा निवासी डी 28 साईंनाथ नगर डी-सेक्टर कोलार रोड भोपाल ने रिपोर्ट की थी कि प्रायवेट नौकरी करता है । 25 मई को सुबह 11 बजे परिवार के साथ कार से जबलपुर गया था। 27 मई को पड़ोसी ने फोर कर बताया कि घर के मेन गेट का ताला टूटा हुआ है। सूचना मिलते ही वापस घर पहुंचा तो घर का सामान बिखरा हुआ था वा सामान चोरी था। पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की थी। आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम इलाके में रवाना हुई। मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति पल्सर मोटरसायकल से ईसान विस्टा कालोनी मोड पर चोरी का माल बेचने की फिराक में है। पुलिस टीम मौके पहुंची जहां दो व्यक्ति पल्सर पर बैठे थे जो पुलिस को देखकर ईसान विस्टा कालोनी तरफ खेत में पल्सर मो.सा. से भागने लगे। जिन्हे घेराबंदी कर पकड़ा गया। नाम पता पूछने पर अपना नाम अतीक खांन उर्फ आसू खांन पिता मुहम्मद रफीक खांन निवासी सेठी नगर मस्जिद के पास अशोका गार्डन व अफजल अली पिता महवूब अली निवासी कच्ची मस्जिद के पीछे शाहजहानावाद भोपाल का बताया। आरोपियों की तलाशी के दौरान सोने चांदी के जेवर बरामद हुए।
आरोपियों ने बताया कि मिलकर चोरी की थी। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की अन्य वारदातों का माल भी पुलिस ने बरामद किया है।







