जबलपुरमध्य प्रदेश

सीएम डॉ. मोहन यादव ने बचाई जबलपुर की बेटी की जिंदगी, लिवर ट्रांसप्लांट के लिए दिए 30 लाख

अब इलाज हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में चल रहा है

जबलपुर,यशभारत। मोहन यादव की पहल से जबलपुर की बेटी मुस्कान बर्मन को नया जीवन मिलने की उम्मीद जगी है। गंभीर लिवर बीमारी से जूझ रही 23 वर्षीय मुस्कान का इलाज अब हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। प्रदेश सरकार ने उसके लिवर ट्रांसप्लांट के लिए 30 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। जानकारी के अनुसार मुस्कान का लिवर पूरी तरह खराब हो चुका था और डॉक्टरों ने जल्द ट्रांसप्लांट कराने की सलाह दी थी। परिवार की आर्थिक स्थिति इतनी मजबूत नहीं थी कि वे महंगे इलाज का खर्च उठा सकें। ऐसे कठिन समय में पाटन शासकीय महाविद्यालय की जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष बलराम सिंह यादव परिवार के लिए सहारा बनकर सामने आए।

बलराम सिंह यादव ने पहले जिला कलेक्टर राघवेंद्र सिंह से चर्चा की और फिर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तक मामला पहुंचाया। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री ने संवेदनशीलता दिखाते हुए 24 घंटे के भीतर उपचार के लिए 30 लाख रुपये की राशि स्वीकृत कर दी। यह राशि सीधे हैदराबाद के निजी अस्पताल के खाते में ट्रांसफर की गई, जहां मुस्कान का इलाज जारी है। परिजनों का कहना है कि आर्थिक मदद मिलने के बाद अब मुस्कान के सफल इलाज की उम्मीद बढ़ गई है और वह जल्द स्वस्थ होकर घर लौट सकेगी।

मुस्कान के पिता जीवनलाल बर्मन और परिजनों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और बलराम सिंह यादव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग से बेटी को नया जीवन मिलने की उम्मीद जगी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button