बिहार में सत्ता परिवर्तन तय! सम्राट चौधरी बनेंगे नए मुख्यमंत्री, कल शपथ ग्रहण”
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज अपने पद से देंगे इस्तीफा

पटना। बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव तय माना जा रहा है। सियासी सूत्रों के मुताबिक सम्राट चौधरी का नाम मुख्यमंत्री पद के लिए लगभग फाइनल हो गया है। लंबे समय से चल रही चर्चाओं के बीच अब उनके सीएम बनने के संकेत स्पष्ट हो गए हैं। सूत्रों के अनुसार, उपमुख्यमंत्री पद के लिए निशांत कुमार और विजय चौधरी का नाम तय माना जा रहा है। खास बात यह है कि विजय सिन्हा की जगह विजय चौधरी का नाम सामने आना राजनीतिक हलकों में चौंकाने वाला माना जा रहा है।
नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 15 अप्रैल को सुबह 11 बजे लोक भवन में आयोजित होगा। इस दौरान केवल मुख्यमंत्री और दोनों उपमुख्यमंत्री ही शपथ लेंगे। कार्यक्रम की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और लोक भवन को सजाने के निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं।
इधर, मौजूदा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज अपने पद से इस्तीफा देंगे। जानकारी के अनुसार वे दोपहर करीब 3:15 बजे राज्यपाल को इस्तीफा सौंपेंगे। इससे पहले उन्होंने सुबह 11 बजे आखिरी कैबिनेट बैठक में हिस्सा लिया। बिहार की राजनीति में इस बड़े बदलाव पर अब सबकी नजरें शपथ ग्रहण समारोह पर टिकी हैं, जहां नई सरकार औपचारिक रूप से कार्यभार संभालेगी।






