जबलपुरमध्य प्रदेश

मौसम के मिजाज में बदलाव,तापमान में हल्की बढ़ोतरी के संकेत

पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव

जबलपुर यशभारत। जिले में पिछले कुछ दिनों से जारी सुबह-शाम की ठंड अब थोड़ा कमजोर पड़ सकती है। शनिवार को शहर का न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1 डिग्री कम रहा। जबकि 21 नवंबर को अधिकतम तापमान 28.0 डिग्री और न्यूनतम 11.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दिन और रात के तापमान में अधिक उतार-चढ़ाव दिखाई नहीं दे रहा, लेकिन आगामी 2–3 दिनों में तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर भारत से आने वाली शुष्क हवाओं का प्रभाव अब धीरे-धीरे कम हो रहा है। वहीं स्थानीय स्तर पर बन रही हल्की बादलवाही और पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव भी शहर के मौसम में बदलाव का कारण बन सकता है। आसमान पर बादलों की अनियमित आवाजाही के चलते रात की ठंड से कुछ राहत मिल सकती है, हालांकि सुबह की ठंडक अभी बनी रहेगी।

विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में 1–2 डिग्री की वृद्धि संभव है, जबकि न्यूनतम तापमान में भी मामूली बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है, पर हवा की नमी में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है।

मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि दिसंबर के आरंभ तक ठंड पुनः तेज होने की संभावना है, लेकिन फिलहाल मौसम सामान्य और राहत देने वाला बना रहेगा।स्थानीय मौसम कार्यालय प्रभारी डीके तिवारी के अनुसार बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र निर्मित होने के कारण मौसम की मिजाज में हल्का बदलाव देखने को मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button