जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

जबलपुर में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई: केंद्रीय जीएसटी ऑफिस में छापा, असिस्टेंट कमिश्नर और इंस्पेक्टर रिश्वत लेते गिरफ्तार

जबलपुर में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई: केंद्रीय जीएसटी ऑफिस में छापा, असिस्टेंट कमिश्नर और इंस्पेक्टर रिश्वत लेते गिरफ्तार

जबलपुर,यश भारत। ग्वारीघाट रोड स्थित अवधपुरी में केंद्रीय जीएसटी कार्यालय में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए असिस्टेंट कमिश्नर विवेक वर्मा और इंस्पेक्टर सचिन खरे को चार लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से केंद्रीय जीएसटी कार्यालय में हड़कंप मच गया है।जानकारी के अनुसार, होटल कारोबारी विवेक त्रिपाठी के ओयो ट्रांजैक्शन को लेकर अधिकारियों ने आपत्ति जताई थी और उनके खिलाफ करीब एक करोड़ रुपए की रिकवरी निकाली गई थी। बताया जा रहा है कि इस मामले को निपटाने के बदले दोनों अधिकारियों ने 10 लाख रुपए की रिश्वत की मांग की थी।

सीबीआई ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए चार लाख रुपए की रिश्वत लेते समय दोनों अधिकारियों को पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद सीबीआई की टीम ने केंद्रीय जीएसटी कार्यालय में दस्तावेजों की जांच भी की।सीबीआई की इस छापेमारी के बाद विभाग में अफरा-तफरी का माहौल है, वहीं मामले को लेकर आगे की जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button