जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य
बुधनी नर्मदा घाट पर हादसा: सलकनपुर जा रहे तीन युवक डूबे, एक बचा, दो की तलाश जारी
Budhni Narmada Ghat accident: Three youths drown on their way to Salkanpur, one survived, search underway for two

बुधनी नर्मदा घाट पर हादसा: सलकनपुर जा रहे तीन युवक डूबे, एक बचा, दो की तलाश जारी
सीहोर जिले के बुधनी नर्मदा घाट पर रविवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। सलकनपुर देवी धाम दर्शन के लिए निकले तीन युवक नर्मदा नदी में नहाने उतरे, लेकिन गहरे पानी में जाने से सभी डूबने लगे।
स्थानीय लोगों की मदद से एक युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि दो युवक नदी की तेज धार में बह गए। हादसे की सूचना पर पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।
लापता युवकों की पहचान रायसेन के दीवानगंज निवासी नीलेश साहू (25) और योगेश साहू के रूप में हुई है। दोनों की तलाश जारी है, लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं लग पाया है।







