जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

संजीवनी नगर-गोहलपुर में भी दो घरों के टूटे ताले

जबलपुर। संजीवनीनगर और गोहलपुर थाना क्षेत्र में भी चोरों ने दो घरों में धावा बोलते हुए गृहस्थी का सामान, नगदी पार कर दी।
संजीवनी नगर पुलिस ने बताया कि श्रीमती मनीषा तिवारी 50 वर्ष निवासी शाही तालाब संजीवनी नगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके पति एवं बच्चे बाहर जॉब करते हैं वह घर पर अकेली रहती है बीती रात खाकर अपने कमरे में सो गयी थी। इसी दौरान अज्ञात चोर खिडक़ी की ग्रिल तोडक़र अंदर घुसे और आलमारी में रखे हुये नगदी लगभग 40 हजार रूपये चुराकर ले गए। इसी प्रकार गोहलपुर थाने में गोपाल रजक 53 वर्ष निवासी मिलौनीगंज धोबी चौराहा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह बस स्टेण्ड में ड्रायक्लीन की दुकान चलाता है कल शाम घर पर ताला लगाकर परिवार सहित अपनी बहन दुर्गेश रजक के साथ ग्वारीघाट नर्मदा नगर गया था। वापिस लौटा तो घर केमेन गेट का ताला टूटा मिला गृहस्थी का सामान, कपड़े गायब थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button