मध्य प्रदेशराज्य

BREAKING NEWS : राजाबंदी बालिका छात्रावास में छत का प्लास्टर गिरा, 8 छात्राएं घायल; वार्डन निलंबित

 

दमोह। पटेरा के समीप ग्राम राजाबंदी स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस बालिका छात्रावास में जर्जर भवन की छत का प्लास्टर गिरने से 8 छात्राएं घायल हो गईं। सभी को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पटेरा ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद 6 छात्राओं को जिला अस्पताल रेफर किया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके और अस्पताल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। प्रथम दृष्टया लापरवाही पाए जाने पर जिला प्रशासन ने छात्रावास की वार्डन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही जिले के सभी छात्रावासों की भवन सुरक्षा की जांच और जर्जर हिस्सों की तत्काल मरम्मत के निर्देश दिए गए हैं।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि भवन की जर्जर स्थिति को लेकर पहले भी शिकायत की गई थी, लेकिन समय पर मरम्मत नहीं कराई गई। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button