ब्रेकिंगः पत्नी पर छुरी से हमला करने के बाद पति पहुचा थाने

ब्रेकिंगः पत्नी पर छुरी से हमला करने के बाद पति पहुचा थाने
– विवाद के बाद पत्नी के मायके जाने से था पति नाराज
भोपाल, यशभारत। निशातपुरा इलाके में एक युवक ने ससुराल पहुच कर अपनी पत्नी पर छुरी से ताबतोड़ वार कर गंभीर रुप से घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी पति हमले में इस्तेमाल छुरी लेकर खूद थाने पहुच गया। वही घायल महिला को उसके परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया।
एसआई मातादीन अहिरवार ने बताया कि हाउसिंग कालोनी निवासी चंदू कुरैशी अपनी पत्नी शिफा कुरैशी के साथ छोला मंदिर थाना क्षेत्र में रहता है। परिवारिक विवाद के चलते उसकी पत्नी शिफा बिलाल कालोनी निशातपुरा में आकर रहने लगी थी। इस बात को लेकर पति चंदू नाराज था। आज दोपहर करिब तीन बजे पति चंदू अपनी पत्नी से बात करने के लिए ससुराल पहुचा। जहा पर पति पत्नी के बीच एक बार फिर विवाद हो गया। इस से पहले की कोई कुछ समझ पाता पति चंदू ने अपने साथ लाई छुरी से पत्नी पर ताबतोड़ वार कर दिए। इस हमले में पत्नी के सिर पेट और पीठ पर गंभीर चोट आई। घायल महिला को उसके परिजनों ने तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। वही आरोपी पति हमले में इस्तेमाल छुरी लेकर खुद ही थाने पहुच गया। पुलिस को शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि पति पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चला आ रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।







