मध्य प्रदेशराज्य

BREAKING : बुलेरो ने बाइक को मारी टक्कर पति-पत्नी की मौत,बेटा घायल… हड़कंप 

Table of Contents

सिवनी यश भारत:-सिवनी जिले के बरघाट थाना अंतर्गत पौनार कला ग्राम एवं धारना कला के बीच तेज रफ़तार बोलेरों वाहन ने मोटर साइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक सवार पति-पत्नी की मौत हो गई तो वहीं उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे बरघाट स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया। मृतकों की पहचान सादिक बेग 60 वर्ष निवासी लालपुर एवं उनकी पत्नी माजिदा बी पति सादिक बेग 58 वर्ष के रूप में हुई एवं घायल की पहचान मृतक द पत्ति के पुत्र सिद्धिक पिता सादिक बेग 35 वर्ष के रूप में हुई है।

मिली जानकारी अनुसार बरघाट थाना के ग्राम लालपुर निवासी साजिद बेग अपनी पत्नी माजिदा बी एवं पुत्र सिद्धिक बेग के साथ मोटर साइकिल में सवार होकर सिवनी आने के लिए निकले थे, जैसे ही वे ग्राम धारना कला एवं पौनार के मध्य पहुंचे, सिवनी से बालाघाट की ओर जा रहे बोलेरो वाहन क्रमांक एमपी 28 जेड सी 2221 ने गढ्ढों से बचने के चक्कर में मोटर साइकिल को जोरदार टक्कर मार दी है। इस घटना में मोटर साइकिल सवार पति-पत्नी एवं पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना के बाद स्थानीय जनों की भीड़ मौके पर लग गई। घटना की सूचना बरघाट पुलिस को दी गई एवं घायलों को बरघाट स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया, जहां पर सादिक बेग को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। तो वहीं गंभीर रूप से घायल माजिदा बी एवं उनके पुत्र सिद्धिक बेग को उपचार दौरान माजिदा बी की भी मृत्यु हो गई। तो वहीं सिद्धिक बेग का इलाज जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button