मध्य प्रदेशराज्य

BREAKING : अमरपाटन हादसा : मैहर दर्शन के लिए जा रही बोलेरो पलटी, एक श्रद्धालु की मौत, एक मासूम बच्चा और महिला की हालत गंभीर : 7 घायल

 सतना (अमरपाटन)।उत्तरप्रदेश के सोनभद्र से मैहर माँ शारदा के दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो रविवार को नेशनल हाइवे-30 पर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा उस समय हुआ जब अचानक सामने आए मोटरसाइकिल सवार को बचाने के प्रयास में वाहन चालक का संतुलन बिगड़ गया।

IMG 20250817 WA0166

इस भीषण दुर्घटना में 7 श्रद्धालु घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को 108 एम्बुलेंस से तुरंत अमरपाटन के सिविल अस्पताल पहुँचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायलों को जिला अस्पताल सतना रेफर किया गया।

इस भीषण सड़क हादसे में एक श्रद्धालु की रास्ते में ही मौत हो गई। वहीं एक मासूम बच्चा और एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।हादसा देहात थाना क्षेत्र के ग्राम रिगरा (NH-30) के पास हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button