रेलवे, पुलिस या प्रदर्शनकारी, कौन लौटाएगा मेरी बेटी? मुंबई के ट्रेन हादसे में मारी गई हेली की मां का फूटा दर्द
पांच लोग लाए गए अस्पताल

रेलवे, पुलिस या प्रदर्शनकारी, कौन लौटाएगा मेरी बेटी? मुंबई के ट्रेन हादसे में मारी गई हेली की मां का फूटा दर्द
उसे कौन लौटाएगा, पुलिस प्रदर्शनकारियों को क्यों नहीं रोक सकी… उसकी मौत का जिम्मेदार कौन है, पुलिस, प्रदर्शनकारी या रेलवे? आज मैंने अपनी बेटी खोई है, कल कोई और अपनी बेटी खोएगा.. आम जनता को ही कब तक खोना पड़ेगा? ये सवाल हैं उस मां के जिन्होंने अपनी बेटी हेली को खो दिया। घटना शाम करीब 7.15 बजे की है। सैंडहर्स्ट रोड रेलवे स्टेशन (सेंट्रल लाइन प्लेटफॉर्म) पर ट्रेन के इंतजार में लोगखड़े थे। मध्य रेलवे के कर्मचारियों अचानक हड़ताल कर दी। अफरा-तफरी मच गई और सैंडहर्स्ट रोड रेलवे स्टेशन के पास अंबरनाथ जाने वाली एक फास्ट ट्रेन की चपेट में आने से दो यात्रियों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।
एक घंटे की हड़ताल ने पीक ऑवर्स के दौरान सेवाओं को ठप कर दिया था, जिससे हजारों लोग फंस गए और कई लोगों को उतरने और पैदल अपने गंतव्य तक पहुंचने का प्रयास करने के लिए मजबूर होना पड़ा। आंदोलन के कारण छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) पर सेवाएं रोक दी गई थीं जैसे ही हड़ताल समाप्त हुई और सेवाएं पुनः शुरू हुईं, अंबरनाथ फास्ट लोकल ट्रेन ने समूह को टक्कर मार दी।
पांच लोग लाए गए अस्पताल
पांचों को जेजे अस्पताल ले जाया गया, जहां 19 वर्षीय हेली मोहमाया और मीरा रोड निवासी 45 वर्षीय सूर्यकांत नाइक को मृत घोषित कर दिया गया। हेली की मौसी खुशबू के हाथ में फ्रैक्चर हो गया और उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।







