भोपालमध्य प्रदेशमध्यप्रदेश
खजूरी सड़क इलाके में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस जांच में जुटी

भोपाल: खजूरी सड़क इलाके में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस जांच में जुटी
भोपाल, यश भारत। राजधानी के थाना खजूरी सड़क अंतर्गत एक अज्ञात पुरुष का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मामला सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है।
पुलिस ने फिलहाल मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शव की शिनाख्त न हो पाने के कारण उसे पोस्टमार्टम के लिए हमीदिया अस्पताल की मर्चुरी में सुरक्षित रखवाया गया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है और न ही उसके परिजनों का कोई सुराग मिल पाया है। पुलिस आसपास के थानों में गुमशुदा लोगों की जानकारी खंगालते हुए मृतक की पहचान स्थापित करने का प्रयास कर रही है।







