जबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

नागौद राजघराने में खूनी संघर्ष,बहू योगिता सिंह पर 9 राउंड फायरिंग, गोली लगते ही मचा हडक़ंप;

Bloody conflict within the Nagod royal family; daughter-in-law Yogita Singh fired upon nine times; panic ensued immediately upon the shooting.

नागौद राजघराने में खूनी संघर्ष,बहू योगिता सिंह पर 9 राउंड फायरिंग, गोली लगते ही मचा हडक़ंप;

सतना, यशभारत। मध्य प्रदेश के सतना जिले के ऐतिहासिक नागौद राजघराने से एक सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। परसमनिया गढ़ी में पारिवारिक विवाद के दौरान राजपरिवार की बहू योगिता सिंह पर कथित तौर पर एक महिला ने ताबड़तोड़ नौ राउंड फायरिंग कर दी। घटना में योगिता सिंह के पेट में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।

उन्हें तत्काल सतना के अस्पताल ले जाया गया, जहां से बेहतर उपचार के लिए रीवा स्थित विंध्य मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल रेफर किया गया। डॉक्टरों द्वारा किए गए ऑपरेशन के बाद उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। फिलहाल उन्हें आईसीयू में निगरानी में रखा गया है।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला सुनीता परिहार को गिरफ्तार कर लिया है और घटना में इस्तेमाल लाइसेंसी राइफल जब्त कर ली है।

लंबे समय से चल रहा था पारिवारिक विवाद

जानकारी के अनुसार, घायल योगिता सिंह पूर्व मंत्री एवं नागौद से भाजपा विधायक नागेंद्र सिंह के भतीजे रूपेंद्र सिंह उर्फ बाबा राजा की पत्नी हैं। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। इसी कारण योगिता सिंह पिछले कई वर्षों से परसमनिया गढ़ी छोडक़र नागौद किले में रह रही थीं।

विवाद सुलझाने उदयपुर से पहुंचे थे परिजन

परिवारिक मतभेद समाप्त करने और बातचीत के उद्देश्य से योगिता सिंह के माता-पिता, भाई और अन्य परिजन राजस्थान के उदयपुर से नागौद पहुंचे थे। गुरुवार को दोनों पक्षों की मौजूदगी में परसमनिया गढ़ी में बातचीत हो रही थी, जहां बाबा राजा और सुनीता परिहार पहले से मौजूद थे।

मां का आरोप- च्च्खिडक़ी से किए गए नौ राउंड फायर

घायल योगिता सिंह की मां नरेंद्र कुमारी ने आरोप लगाया कि बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया। उनके अनुसार, रूपेंद्र सिंह उर्फ बाबा राजा ने योगिता को धक्का देकर कमरे से बाहर निकाल दिया और दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद कमरे के भीतर मौजूद सुनीता परिहार ने खिडक़ी से लगातार नौ राउंड फायरिंग की।

नरेंद्र कुमारी का यह भी आरोप है कि फायरिंग के दौरान उनके दामाद रूपेंद्र सिंह कथित रूप से च्च्मारो-मारोज्ज् कह रहे थे। इसी दौरान एक गोली योगिता सिंह के पेट में लग गई।

सात वर्षों से साथ रहने के आरोप

योगिता सिंह की मां ने यह भी आरोप लगाया कि उनके दामाद पिछले सात वर्षों से सुनीता परिहार के साथ रह रहे हैं। उनका कहना है कि योगिता के ससुर के निधन के बाद सुनीता गढ़ी में रहने लगी थीं। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि पिछले वर्ष दो बार उनकी बेटी की हत्या का प्रयास किया गया था।

गुस्साए परिजनों ने की मारपीट

सूत्रों के अनुसार, योगिता सिंह को गोली लगने के बाद उनके मायके पक्ष के लोग आक्रोशित हो गए। कथित तौर पर उन्होंने रूपेंद्र सिंह उर्फ बाबा राजा के साथ मारपीट की। गढ़ी में मौजूद अन्य लोगों और स्टाफ ने हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित किया।घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल बन गया, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था संभाल ली।

अस्पताल में उपचार जारी, हालत स्थिर

अस्पताल प्रशासन के अनुसार, योगिता सिंह का देर रात तक जटिल ऑपरेशन किया गया। शुक्रवार सुबह उन्हें होश आया। डॉक्टरों ने उनकी हालत स्थिर और खतरे से बाहर बताई है, हालांकि उन्हें अभी आईसीयू में निगरानी में रखा गया है। अस्पताल में राजपरिवार के सदस्यों और शुभचिंतकों की भीड़ लगी हुई है।

पुलिस जांच में जुटी

एडिशनल एसपी प्रेमलाल कुर्वे ने बताया कि घटना में इस्तेमाल लाइसेंसी हथियार जब्त कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि फायरिंग किन परिस्थितियों में हुई और इसके पीछे क्या कारण रहे, इसकी सभी पहलुओं से गहन जांच की जा रही है। साथ ही परसमनिया गढ़ी और आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button