भोपाल

अंधे कत्ल का खुलासा: चरित्र शक में पति ने गला दबाकर की थी हत्या  -हत्या के बाद रेल हादसा बताने पत्नी का शव ट्रेन के नीचे फेंका, आरोपी हत्यारा पति गिरफ्तार

अंधे कत्ल का खुलासा: चरित्र शक में पति ने गला दबाकर की थी हत्या

-हत्या के बाद रेल हादसा बताने पत्नी का शव ट्रेन के नीचे फेंका, आरोपी हत्यारा पति गिरफ्तार

भोपाल यशभारत। जीआरपी इटारसी ने दस दिन पहले हरदा के पास एक छोटे रेलवे स्टेशन के पास हुई एक महिला के अंधे कत्ल का खुलासा किया है। जीआरपी पुलिस ने हत्या के मामले में उसके पति को गिरफ्तार किया है। जिसने शादी के महज चार साल बाद ही अपनी पत्नी की चरित्र शक के चलते गला दबाकर हत्या कर दी थी। आरोपी पति ने पुलिस को गुमराह करने व पत्नी की पहचान छिपाने के लिए उसकी लाश को पटरी पर ट्रेन के सामने डाल दिया था। जिससे मौत हत्या नहीं, बल्कि हादसा लगे। एसआरपी रेल भोपाल राहुल लोढ़ा ने बताया कि जीआरपी इटारसी ने 16 जून को हरदा के पास स्थित पगढाल रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रेक से एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया था। शुरूआती तौर पर मामला ट्रेन कटिंग का लग रहा था। लेकिन पीएम रिपोर्ट में महिला की गला दबाकर हत्या होने की पुष्टि हुई थी। इस मामले में जीआरपी इटारसी ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। सबसे पहले मृतक महिला की पहचान होना जरूरी था। इसलिए अलग-अलग पुलिस टीमें इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने में जुट गईं। कपड़े के टैग से मृतका के घर तक पहुंची पुलिस- एसआरपी लोढ़ा ने बताया कि पुलिस के लिए इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाना सबसे कठिन था। पुलिस को घटना स्थल से महिला के कपड़े मिले। जिसमें बेगुसराय बिहार का एक टैग मिला। जिसके आधार पर पुलिस टीम बेगुसराय पहुंची। जहां पर एक रिटायर्ड पुलिसकर्मी ने मृतका की पहचान रागनी पति रूपेश यादव(22) के रूप में की गई। जिसकी शादी पटना बिहार के रहने वाले रूपेश यादव से चार साल हुई थी, जो सूरत गुजरात की एक कपड़ा फैक्ट्री में काम करता है। मृतका रागनी एक माह पहले अपने पति रूपेश के पास सूरत रहने गई थी। रूपेश को शक था कि उसकी पत्नी का किसी युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है। इसी कारण उसने सूरत से इटारसी और फिर पगढाना पहुंच कर अपनी पत्नी रागनी को मौत के घाट उतार दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button