जबलपुरमध्य प्रदेश

पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत

सिहोरा थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना

जबलपुर यशभारत। बीती रात सिहोरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत नायरा पेट्रोल पंप के पास पिकअप वाहन के चालक में वाहन को तेज गति एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए जबरदस्त टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर मौत होगी पुलिस ने टक्कर मारने वाले वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।

देर रात हुई सड़क दुर्घटना के संबंध में पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि मझौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले भटकमा ग्राम का रहने वाला 35 वर्षीय नवीन नायक पिता स्वर्गीय धर्मेंद्र नायक बाइक में सवार होकर किसी काम से सिहोरा आया हुआ था रात में जब वह बाइक में सवार होकर अपने घर जा रहा था इसी दौरान सामने से आ रही लोडिंग पिकअप वाहन के चालक ने उसे जबरदस्त टक्कर मार दी दुर्घटना में नवीन के सिर एवं शरीर के अन्य अंगों में गंभीर रूप से चोट आने के कारण मौके पर अधिक रक्तस्राव हो गया जिससे उसकी मौत हो गई पुलिस ने प्रारंभिक कार्रवाई के उपरांत शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रवाना करते हुए दुर्घटना की पड़ताल शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button