जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

लोकसभा सभा प्रत्याशी आशीष दुबे की रैली में शामिल हुए मुख्यमंत्री सहित बड़े नेता

जबलपुर, यशभारत । भारतीय जनता पार्टी के जबलपुर लोकसभा प्रत्याशी आशीष दुबे की नामांकन रैली में मुख्यमंत्री डाॅक्टर मोहन यादव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बीडी शर्मा, कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल, राकेश सिंह, कैलाश विजयवर्गीय, विधायक अजय विश्नोई, अशोक रोहाणी सहित तमाम बड़े नेता शामिल हुए। भाजपा की नामांकन रैली गोलबाजार से शुरू होकर मालवीय चौक, तीन पत्ती, नौदरा ब्रिज होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचेगी। जिसके बाद लोकसभा चुनाव के जबलपुर के प्रत्याशी आशीष दुबे अपना नामांकन भरेंगे। नामांन रैली में सबसे बुजुर्ग वृद्धा आकर्षण का केंद्र रहीं जो व्हील चेयर में रैली में शामिल हुईं।

 

वयोवृद्व पूर्व सांसद जयश्री बैनर्जी पहंुची व्हील चेयर पर
लोकसभा प्रत्याशी आशीष दुबे की नामांकन रैली में मुख्यमंत्री सहित तमाम बड़े नेता पहंुचे। इसी बीच वयोवृद्व पूर्व सांसद जयश्री बैनजी भी व्हील चेयर पर नामांकन रैली में शामिल हुई और प्रत्याशी को हौसला बढ़ाया। इस दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पूर्व सांसद के चैर छूकर आर्शीवाद प्राप्त किया।

छिंदवाड़ा सीट है ुचुनौतीपूर्ण: केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटैल
इस संबंध में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटैल ने कहा कि बुधवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और वरिष्ठ कैलाश विजयवर्गीय छिंदवाड़ा, जबलपुर और बालाघाट प्रत्याशियों के नामांन दाखिल कराने जा रहे हैंं। हम लोगों के लिए सिर्फ छिंदवाड़ा की सीट चुनौतीपूर्ण है जिसको लेकर हम आश्वस्त हें कि छिंदवाड़ा में भाजपा का संासद जीतकर संसद में जाएगा।

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Icon Join Youtube Channel