जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

बड़ी सौगातः जबलपुर वेटरनरी देश का तीसरा काॅलेज जहां सीटी स्कैन मशीन की सुविधा, अभी तक चैन्नई, तमिलनायडू और राजस्थान के पास थी

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

 

जबलपुर, यशभारत। नानाजी देशमुख काॅलेज को बड़ी सौगात मिली है। देश के चैन्नई, तमिलनायडू और राजस्थान के बाद अब जबलपुर के वेटरनरी काॅलेज में सीटी स्केन मशीन की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इसका शुभारंभ शनिवार को मध्य प्रदेश जन परिषद के उपाध्यक्ष डॉ जितेंद्र जितेंद्र जामदार एवं प्रख्यात शिक्षाविद पूर्व अधिष्ठाता डॉ अमरीष कुमार एवं परियोजना के सूत्रधार डॉक्टर वी पी चनपुरिया की उपस्थिति में हुआ।

कुलपति डॉक्टर सीता प्रसाद तिवारी ने बताया कि सीटी स्कैन का उद्घाटन किया गया । डॉ जितेंद्र जामदार द्वारा यह बताया गया जबलपुर ही नहीं बल्कि आसपास के क्षेत्रों के मूक पशुओं की बीमारी की जांच में सीटी स्कैन बहुत सहायक होगी। आदिकाल में बाल्मीकि ने भगवान राम से कहा था कि मूक प्राणियों की सेवा ही परम धर्म है डॉक्टर जामदार ने स्वयं भी 3 शवानो की सफलतापूर्वक आर्थोपेडिक सर्जरी की है एवं उनका इस महाविद्यालय से पुराना नाता है। डॉक्टर अमरीश कुमार ने कहा यह भारत का तीसरा वेटरनरी कॉलेज है जहां सीटी मशीन लगाई गई । इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के प्रबंधन मंडल के सदस्य डॉक्टर एसपी शुक्ला एवं डॉक्टर सुधीर यादव द्वारा इस मशीन के शुभारंभ की भूरी भूरी प्रशंसा की गई। इस कार्यक्रम में डीन कॉलेज डा आर के शर्मा, विभागअध्यक्ष डॉक्टर अपरा शाही, डॉक्टर आदित्य मिश्रा, डॉक्टर सुनील नायक डॉ शोभा जावरे डॉक्टर देवेंद्र गुप्ता एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर बबीता दास एवं आभार प्रदर्शन डॉ रणधीर सिंह द्वारा किया गया।

बहुत बड़ी उपलब्धि एक नई दिशा मिलेगी
वेटरनरी काॅलेज में सिटी स्केन मशीन का शुभारंभ हुआ है। यह अपने आप में बहुत बड़ी उपलब्धि है। इससे एक नई दिशा मिलेगा। मशीन लगने से मूक पशुओं की गंभीर बीमारियों के बारे में आसानी से पता चल सकेगा साथ ही उनका इलाज भी बेहतर ढंग से हो सकेगा।
डाॅक्टर सीता प्रसाद तिवारी, कुलपति वेटरनरी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button