भोपालमध्य प्रदेश
भोपाल, यश भारत ब्रेकिंग: हलालपुरा पटाखा मार्केट में भीषण आग, दमकल गाड़ियां मौके पर

भोपाल, यश भारत ब्रेकिंग: हलालपुरा पटाखा मार्केट में भीषण आग, दमकल गाड़ियां मौके पर
भोपाल, यश भारत। राजधानी के हलालपुरा बस स्टैंड के पास स्थित पटाखा बाजार की एक दुकान में आज शुक्रवार तड़के भीषण आग लग गई। घटना सुबह करीब 4 बजे की बताई जा रही है, जब अचानक दुकान से आग की लपटें उठने लगीं और देखते ही देखते इसने विकराल रूप ले लिया।
फायर ब्रिगेड की टीमें तैनात, काबू पाने का प्रयास जारी
घटना की सूचना मिलते ही नगर निगम और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंच गईं। तड़के से ही दमकल कर्मी लगातार आग बुझाने के काम में जुटे हुए हैं। पटाखे होने के कारण रुक-रुक कर धमाके भी हो रहे हैं, जिससे आस-पास के इलाके में हड़कंप मच गया है।







