भोपाल पुलिस ने पकड़ा शातिर वाहन चोर, दो लाख का माल बरामद

भोपाल पुलिस ने पकड़ा शातिर वाहन चोर, दो लाख का माल बरामद
भोपाल, यशभारत: राजधानी के हनुमानगंज पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक ई-रिक्शा और एक स्कूटी (एक्टिवा) बरामद की है। बरामद किए गए मशरूका की कुल कीमत रु 2,12,000 बताई गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सिंधी कॉलोनी चौकी के पास एक व्यक्ति चोरी के ई-रिक्शा के साथ हिरासत में लिया था। जिस से पुछताछ करने पर उसने अपना नाम अमन पिता अव्दुल लईक खांन (उम्र 20 साल), निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, निशातपुरा, भोपाल बताया। जिस ने तीन दिन पहले नादरा बस स्टैंड के पास बिजली के ऑफिस से ई-रिक्शा चोरी करना कबूल किया। गहन पूछताछ के दौरान आरोपी अमन ने यह भी खुलासा किया कि उसने चार-पांच दिन पहले नादरा बस स्टैंड से पान की दुकान के सामने से एक सफेद रंग की बिना नंबर वाली एक्टिवा भी चोरी की थी। पुलिस ने दोनों वाहन मौके से जब्त किये गए। वही आरोपी अमन के खिलाफ थाना दो मामले दर्ज कर। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है।







