भोपालमध्य प्रदेश

भोपाल में आवारा पशुओं पर सख्ती नगर निगम का बड़ा अभियान, 40 पशु हटाए गए

भोपाल में आवारा पशुओं पर सख्ती नगर निगम का बड़ा अभियान, 40 पशु हटाए गए

भोपाल यश भारत। राजधानी भोपाल में सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर घूम रहे आवारा पशुओं के खिलाफ नगर निगम ने सख्त अभियान तेज कर दिया है। सोमवार को चलाए गए विशेष अभियान के दौरान निगम अमले ने शहर के अलग,अलग इलाकों से कुल 40 पशुओं को हटाया। कार्रवाई के तहत 20 पशुओं को पकड़कर कांजी हाउस भेजा गया जबकि 20 पशुओं को गौशाला में शिफ्ट किया गया। वहीं एक घायल पशु को तत्काल उपचार के लिए पशु चिकित्सालय आसरा भेजा गया जहां उसका इलाज जारी है। नगर निगम की गोवर्धन परियोजना शाखा की टीम ने डीआईजी बंगला, करोद मंडी, 80 फीट रोड, भोपाल मेमोरियल अस्पताल, करोद चौराहा, नवीबाग, जगदीशपुर जोड़, लिंक रोड नंबर 1 और 2, साकेत नगर, हबीबगंज, जिंसी चौराहा, चूना भट्टी, सर्वधर्म कॉलोनी, कोलार रोड डीमार्ट, प्रियंका नगर और जनता क्वार्टर सहित कई प्रमुख क्षेत्रों में अभियान चलाया,  निगम अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी ताकि सड़कों पर आवारा पशुओं के कारण होने वाले हादसों और यातायात बाधाओं को रोका जा सके। प्रशासन ने नागरिकों से भी अपील की है कि वे अपने पालतू पशुओं को खुला न छोड़ें और शहर को सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने में सहयोग करें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button