भोपाल
भोपाल जिला भाजपा आज करेगी खंडेलवाल का स्वागत

भोपाल जिला भाजपा आज करेगी खंडेलवाल का स्वागत
यशभारत भोपाल । भारतीय जनता पार्टी के भोपाल जिलाध्यक्ष रविन्द्र यति ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का आज शाम 4 बजे रविन्द्र भवन सभागार में जिला भोपाल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा। स्वागत समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। यति ने बताया कि नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के स्वागत समारोह में सांसद, विधायक, मंत्रीगण सहित प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।







