मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव -सटोरिए भी बनवा रहे हैं कांग्रेस की सरकार

जबलपुर यश भारत। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में सर्वे के बाद अब सट्टा बाजार भी कांग्रेस के पक्ष में दिखाई दे रहा है। एक महीने पहले तक भाजपा की जीत का दावा करने वाले सट्टा बाजारी भी मतदान होने के उपरांत पलटी मारते दिखाई दे रहे हैं। सट्टा मार्केट में कांग्रेस के सितारे बुलंद नजर आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक कांग्रेस सटोरियों की पहली पसंद बन गई है। जिससे प्रदेश की राजनीति में भूचाल आ गया है। सट्टा मार्केट में भी जो रेट खुले हैं उसमें इस बार प्रदेश में कांग्रेस को 115-118 सीटें मिल रही है हैं। वहीं भाजपा को 106 – 109 सीटें मिल रही है।इस अनुमान से जो ज्योतिष कांग्रेस की सरकार बनने का दावा कर रहे थे अब उनके दावों को भी बल मिल रहा है। विदित हो कि चुनावी सर्वे भी कांग्रेस सरकार बनने का दावा कर रही थी अब सट्टा बाजार का भाव कांग्रेस के साथ दिख रहा है। गौरतलब है कि विधानसभा की 230 सीटे है। सरकार बनाने के लिए किसी भी दल को 115 सीटों की आवश्यकता होगी।







