मोहरिया कोटी में चार्जिंग विवाद पर हमला, पूरे परिवार पर चली चाकू

जबलपुर, यशभारत। हनुमानताल थाना क्षेत्र के अंतर्गत मोहरिया कोटी इलाके में एक मामूली मोबाइल चार्जिंग विवाद ने शनिवार सुबह हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक ही परिवार के कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों का आरोप है कि पुलिस को पहले ही सूचना देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिससे स्थिति और बिगड़ गई। पीड़ित परिवार की सदस्य रुखसाना ने बताया कि पड़ोसी युवक, जो कथित रूप से इंजेक्शन पाउडर का नशा करता है, उनके भतीजे जावेद से जबरदस्ती मोबाइल चार्ज करने को कह रहा था। भतीजे के मना करने पर विवाद शुरू हो गया। रुखसाना का आरोप है कि युवक चोरी का मोबाइल लाकर उनके चार्जर में लगा रहा था, जिसे लेकर कल ही तनाव की स्थिति बन गई थी। परिवार
ने पुलिस को सूचित किया, लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। आज सुबह लगभग 6.00 बजे, आरोपियों ने कथित रूप से हाथों में मिर्च पाउडर और तेज औजार लेकर रुखसाना और उनके पति मोहम्मद अकबर के घर में घुसकर हमला कर दिया। हमले में मोहम्मद अकबर का कान गंभीर रूप से कट गया, आशाब हुसैन के पेट में गहरी चोट आई, जावेद और सोहेल को भी गंभीर चोटें लगीं। पीड़िता अरफन अंसारी, निवासी खजरी खिरिया बाईपास, ने आरोप लगाया कि पुलिस को पहले दिन ही लिखित शिकायत दी गई थी, लेकिन केवल एक कागज देकर टाल दिया गया। अगर पुलिस कल ही कार्रवाई करती तो आज इतना खून-खराबा नहीं होता, अरफन अंसारी ने कहा। घटना के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई







