जबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

चार लोगों की जान बचाने वाले ASI सुशील  को मिला ‘अति उत्कृष्ट सेवा पदक’

ट्रेन में जहरखुरानी. लूट व तीन साल की मासूम का अपहरण करने वाले को दबोचा

जबलपुर यशभारत। नरसिंहपुर( गाडरवारा) जीआरपी में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक सुशील सिंह ठाकुर को पुलिस सेवा में उत्कृष्ट कार्य और उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय का प्रतिष्ठित ‘अति उत्कृष्ट सेवा पदक’ प्रदान किया गया है।  जबलपुर जीआरपी ईकाई के रेलवे पुलिस अधीक्षक  सुंदर सिंह कनेश ने उन्हें यह सम्मान रेलवे पुलिस लाइन में आयोजित समारोह में प्रदान कर उनकी सेवाओं की सराहना की।

चार लोगों की बचाई जान, कई शातिर अपराधियों को दबोचा

सुशील सिंह ठाकुर की पुलिस सेवा के दौरान कई उल्लेखनीय उपलब्धियां रही हैं। उन्होंने अलग-अलग घटनाओं में चार लोगों की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके अलावा गंभीर अपराधों में फरार आरोपियों को पकड़ने में भी उन्होंने अहम भूमिका निभाई।
सागर से मासूम का अपहरण करने वाले को राजस्थान से किया गिरफ्तार
सागर रेलवे स्टेशन से चार वर्षीय मासूम के अपहरण के मामले में ASI सुशील सिंह ठाकुर ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। सूचना के आधार पर राजस्थान के धौलपुर स्थित आरोपी के ससुराल तक पहुंचे और आरोपी को दबोचकर जीआरपी के सुपुर्द किया।

जहरखुरानी गिरोह के मोस्ट वांटेड को भी पकड़ा

वर्ष 2008 में ट्रेनों में जहरखुरानी की वारदातों को अंजाम देने वाले दिल्ली निवासी मोस्ट वांटेड आरोपी खन्ना को पकड़ने में भी उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं सतना से इटारसी के बीच ट्रेनों में यात्रियों से लूट करने वाले आरोपी को भी दबोचा गया।

1993 में मिला था पहला पुरस्कार

सुशील सिंह ठाकुर (पहलवान) के पुलिस सेवा सफर की शुरुआत से ही उत्कृष्ट कार्यों का सिलसिला जारी रहा। वर्ष 1993 में राजनांदगांव में पुलिस प्रशिक्षण के दौरान उन्हें पहला पुरस्कार मिला था। इसके बाद विभिन्न जिम्मेदारियों के दौरान उनके कार्यों की सराहना होती रही। अब केंद्रीय गृह मंत्रालय के प्रतिष्ठित ‘अति उत्कृष्ट सेवा पदक’ से सम्मानित किए जाने पर पुलिस महकमे में भी खुशी का माहौल है। उल्लेखनीय है कि जबलपुर जीआरपी ईकाई में पदस्थ तीन लोगों को अति उत्कृष्ट सेवा पदक मिला जिसमें सुशील सिंह सहित योगेश पचौरी व एसआरपी आफिस में पदस्थ विनोद सेंगर को भी सम्मानित किया गया।

सम्मान की वजह बनीं उल्लेखनीय उपलब्धियां

* चार लोगों की जान बचाने में निभाई अहम भूमिका
* सागर स्टेशन से अपहृत चार वर्षीय मासूम को राजस्थान से कराया बरामद
* 2008 में जहरखुरानी के मोस्ट वांटेड आरोपी खन्ना को पकड़ा
* सतना-इटारसी के बीच ट्रेनों में लूट करने वाले आरोपी को दबोचा
* वर्ष 1993 में पुलिस प्रशिक्षण के दौरान मिला था पहला पुरस्कार
* अब केंद्रीय गृह मंत्रालय के ‘अति उत्कृष्ट सेवा पदक’ से हुए सम्मानित।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button