भोपालमध्य प्रदेश

मुकेश साहू निर्विरोध चुने गए माँ कर्माधाम संस्कार सेवा समिति के अध्यक्ष, नई कार्यकारिणी घोषित

मुकेश साहू निर्विरोध चुने गए माँ कर्माधाम संस्कार सेवा समिति के अध्यक्ष, नई कार्यकारिणी घोषित

भोपाल, यश भारत। कटारा हिल्स स्थित माँ कर्माधाम संस्कार सेवा समिति के चुनाव लोकतांत्रिक प्रक्रिया के साथ संपन्न हुए, जिसमें मुकेश (बल्लू) साहू को निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। स्थानीय शिव मंदिर में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में चुनाव अधिकारी और मुख्य राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष किशोर कुमार साहू ने उनके नाम की विधिवत घोषणा की।

चुनाव अधिकारी ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया के दौरान मुकेश साहू का एकमात्र आवेदन प्राप्त हुआ था, जिसके बाद सर्वसम्मति से उन्हें अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस अवसर पर समाज बंधुओं ने ढोल-धमाकों, पुष्पमालाओं और शॉल-श्रीफल के साथ नवनियुक्त अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया और उन्हें निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

नवनियुक्त अध्यक्ष मुकेश साहू ने अपनी नई कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए अनुभवी और समर्पित सदस्यों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी हैं। कार्यकारिणी में पतिराम साहू और मोहनलाल साहू को संरक्षक, जबकि रामस्वरूप साहू और शिवनारायण साहू को सलाहकार नियुक्त किया गया है। अन्य प्रमुख पदों पर बसंत साहू, अजय साहू, दीपक साहू (उपाध्यक्ष), हरीश साहू, राजेश साहू (महामंत्री), अजय साहू (कोषाध्यक्ष), संदीप साहू (मीडिया प्रभारी) और रूपेश साहू (प्रवक्ता) को मनोनीत किया गया है।

संगठन की महिला और युवा विंग को मजबूती देते हुए विकेश साहू को युवा प्रकोष्ठ और श्रीमती भारती साहू को महिला प्रकोष्ठ का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। कार्यकारिणी के सभी सदस्यों को पद और गोपनीयता के साथ-साथ निस्वार्थ समाज सेवा की शपथ दिलाई गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button