जीसीएफ फैक्ट्री के पास घायल मिला बारहसिंगा, वन विभाग ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन देखें वीडियो
बारहसिंगा की उम्र लगभग साढ़े तीन साल बताई जा रही है

जीसीएफ फैक्ट्री के पास घायल मिला बारहसिंगा, वन विभाग ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन देखें वीडियो
जबलपुर। जीसीएफ के पास जंगल एक बारहसिंगा घायल अवस्था में मिला, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। राहगीरों का कहना है कि बारहसिंगा को संभवतः किसी अज्ञात वाहन ने सड़क पार करते समय टक्कर मार दी, जिसके कारण वह गंभीर रूप से चोटिल हो गया।
घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई, वहीं पुलिस प्रशासन भी स्थिति पर निगरानी बनाए हुए है। बारहसिंगा की उम्र लगभग साढ़े तीन साल बताई जा रही है। वन विभाग की टीम ने प्राथमिक जांच के बाद उसे वेटरनरी हॉस्पिटल ले जाने की तैयारी शुरू कर दी है, ताकि उसका उचित इलाज हो सके।
स्थानीय लोगों ने बताया कि जीसीएफ के आस-पास घना जंगल है, जहां तेंदुआ, हिरण, मोर और बारहसिंगा सहित कई वन्यजीव पाए जाते हैं। राहगीरों ने बताया उन्हें घायल बारहसिंगा दिखाई दिया, जिसके बाद तुरंत उन्होंने वन विभाग को सूचित किया







