भोपालमध्य प्रदेश

पार्वती नदी का वैकल्पिक मार्ग बंद, जलस्तर बढऩे से आवागमन पर रोक

पार्वती नदी का वैकल्पिक मार्ग बंद, जलस्तर बढऩे से आवागमन पर रोक

भोपाल, यश भारत। बारिश के चलते पार्वती नदी का जलस्तर बढऩे पर भोपाल और राजगढ़ जिले को जोडऩे वाले बैरसिया-नरसिंहगढ़ मार्ग के अस्थायी वैकल्पिक रास्ते को एहतियातन बंद कर दिया गया है। बैरसिया एसडीएम आशुतोष शर्मा ने सोमवार देर रात इस संबंध में आदेश जारी किए। प्रशासन के अनुसार नदी के बीच बनाया गया अस्थायी मार्ग पानी में डूब गया है और तेज बहाव के कारण यहां से आवागमन करना जोखिमपूर्ण हो गया है। किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए अगले आदेश तक इस मार्ग पर आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।
एसडीएम ने संबंधित विभागों को बैरिकेडिंग, चेतावनी बोर्ड और सुरक्षा संकेतक लगाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही तहसीलदार, नायब तहसीलदार, पीडब्ल्यूडी, जनपद पंचायत और पुलिस अधिकारियों को क्षेत्र में लगातार निगरानी रखने तथा लोगों को सुरक्षित वैकल्पिक मार्गों से भेजने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button