भोपाल
राजा भोज एयरपोर्ट भोपाल से हवाई संपर्क में होगी वृद्धि

राजा भोज एयरपोर्ट भोपाल से हवाई संपर्क में होगी वृद्धि
भोपाल, यशभारत। समर शेड्यूल 2026 के तहत राजा भोज एयरपोर्ट भोपाल से हवाई संपर्क में वृद्धि होगी। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार दो नई उड़ानें जोड़ी गई हैं। नई व्यवस्था के तहत दिल्ली के लिए एक अतिरिक्त उड़ान शुरू की गई है, जिससे राजधानी के साथ संपर्क और मजबूत होगा और यात्रियों को अधिक सुविधा मिलेगी। इसके अलावा नवी मुंबई के लिए भी नई उड़ान शुरू की गई है, जो प्रतिदिन रात्रि में संचालित होगी। इस उड़ान का आगमन समय रात 8 बजकर 10 मिनट और प्रस्थान समय 8 बजकर 50 मिनट निर्धारित किया गया है। समर शेड्यूल के तहत दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, बेंगलुरु और अहमदाबाद के लिए कुछ मौजूदा उड़ानों के समय में भी परिवर्तन किया गया है, ताकि बेहतर कनेक्टिविटी और संचालन दक्षता सुनिश्चित की जा सके।







