इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

अभिनेत्री निमिषा नायर से छेड़छाड़

मुंबई, यश भारत

अभिनेत्री निमिषा नायर से छेड़छाड़ 

मुंबई, यश भारत अभिनेत्री निमिषा नायर एक भयावह हरकत का शिकार हुई हैं। दिनदहाड़े मिली धमकियों और गालियों से वह सहम गईं और उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि शहर अब महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं रह गया है।

अभिनेत्री निमिषा नायर ने आरोप लगाया है कि बांद्रा पूर्व के खेरवाड़ी क्षेत्र में दो व्यक्तियों ने उनके साथ छेड़छाड़ की। उन्होंने मंगलवार को सोशल मीडिया मंच ‘इंस्टाग्राम’ पर इस घटना का वीडियो साझा किया। अपनी पोस्ट में नायर ने बताया कि प्रातः लगभग 4:50 बजे वह खेरवाड़ी फ्लाईओवर के पास से कार में गुजर रही थीं। उसी दौरान नशे की अवस्था में दो मोटरसाइकिल सवारों ने उनकी कार का पीछा करना शुरू कर दिया। वे बार-बार उनके चालक की गाड़ी को ओवरटेक करने का प्रयास करते रहे। अंततः उन्होंने राजमार्ग के बीचों-बीच अपना स्कूटर कार के सामने रोक दिया।

इसके बाद आरोपियों ने क्रोधित होकर उनके चालक को धमकाया, अपशब्द कहे तथा जबरदस्ती कार का दरवाजा खोलने का प्रयास किया। खेरवाड़ी पुलिस ने बताया कि उन्होंने नायर से संपर्क किया है, किंतु वह उस समय कार्य में व्यस्त थीं और उन्होंने बाद में पुलिस से संपर्क करने की बात कही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button