मध्य प्रदेशराज्य
जिला और प्रदेश का किया नाम रोशन, बुनकर सतीश दास की बैगा साड़ी दिल्ली में हुई फैमस : केंद्रीय मंत्री ने जानी बैगा साड़ी की बारीकियां

डिंडोरी lदेश के राजधानी में वस्त्र मंत्रालय के द्वारा आयोजित होने वाले पूरे देश की अलग अलग सभ्यता और संस्कृति के पहनावे को लेकर एक मंच मिला है जिसमें डिंडोरी जिले के अंगई से रहने वाले हाथकरघा व्यवसाय के कलाकार सतीश बघेल पूरे मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं जिसमें उनके द्वारा बैगा साड़ी की विभिन्न तकनीकों से बनी साड़ियों का स्टाल लगाया हैl
जहां विगत दिनों केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सिरकत की और वस्त्र मंत्रालय के अनेक अफसरों के मौजूदगी में बैगानी साड़ियों के बारे में बारीकी से जानकारी ली। आपको बता दें नेशनल हैंडलूम दिसवश के अवसर पर दिल्ली के जनपद मार्ग हैंडलूम एक्सपो वस्त्र भवन में हथकरघा व्यवसाय का प्रचार के लिए चुने गए हैं जो कि 3 से 10 अगस्त 2025 तक मेला आयोजन होना है।
सिंह को बुनकर सतीश बघेल के द्वारा अपने हाथों से बने वस्त्र सॉल देकर सम्मानित किया।







