इंदौरकटनीग्वालियरजबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

महर्षि स्कूल के पास 21 पाव देसी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार,पुलिस पर मारपीट के आरोप मेडिकल में नहीं हुए साबित

जबलपुर, यश भारत

जबलपुर, यश भारत। महर्षि स्कूल के पास पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सतीश सोनकर नामक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब लेकर खड़ा है। सूचना पर मौके पर पहुंची टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा। तलाशी में उसके पास से 21 पाव देसी शराब बरामद हुई, जिसे जब्त कर आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

मामला जमानती होने के कारण वैधानिक प्रक्रिया पूरी कर आरोपी को रिहा कर दिया गया। इसके बाद आरोपी ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया, लेकिन पुलिस द्वारा कराए गए मेडिकल परीक्षण में चोट की पुष्टि नहीं हुई। पुलिस का कहना है कि आरोपी के आरोप निराधार पाए गए हैं। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी के खिलाफ पहले से आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत कई मामले दर्ज हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button