भोपालमध्य प्रदेश

विदेशों में फरारी काट रहा 10 हजार का इनामी दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार

विदेशों में फरारी काट रहा 10 हजार का इनामी दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार

पासपोर्ट रिन्यू कराने के फेर में फंसा

​ मोरक्को, नीदरलैंड और सूरीनाम में छिपा था आरोपी, जैसलमेर से दबोचा

​भोपाल,यश भारत। राजधानी की कोलार रोड थाना पुलिस ने दो साल से फरार चल रहे एक शातिर और 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी माधव प्रकाश को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट जैसे गंभीर अपराधों में फरार था। गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी पिछले दो सालों से भारत छोड़कर मोरक्को, नीदरलैंड और सूरीनाम जैसे देशों में छिपकर फरारी काट रहा था।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ​मामले का खुलासा तब हुआ जब 26 फरवरी 2024 को विराशा हाइट्स, कोलार रोड निवासी एक महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। महिला का आरोप था कि आरोपी माधव प्रकाश ने उसके साथ डरा-धमकाकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए और उसकी नाबालिग बेटी पर भी बुरी नजर रखता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376, 366, 354, 506 और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था।

​पासपोर्ट ने खोल दी पोल
​पुलिस के अनुसार, घटना के बाद आरोपी विदेश भाग गया था। लंबे समय तक विदेशों की यात्रा करने के बाद जब वह भारत लौटा, तो उसने राजस्थान में अपना पासपोर्ट रिन्यू कराने के लिए आवेदन किया। पासपोर्ट कार्यालय और राजस्थान पुलिस से इनपुट मिलते ही भोपाल पुलिस अलर्ट हो गई। साइबर सेल की मदद से आरोपी की लोकेशन जैसलमेर के पास ट्रेस की गई।

​इनका कहना है….
​ पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर जैसलमेर के रामगढ़ इलाके में दबिश दी और स्थानीय पुलिस के सहयोग से आरोपी माधव प्रकाश को धर दबोचा।
थाना प्रभारी संजय सोनी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button