मध्य प्रदेशराज्य

भीषण सड़क हादसे ने उजाड़ दिया परिवार : पिता, छोटे बेटे और भांजी की मौके पर मौत, खुशियों की बजने वाली थी शहनाई, क्षेत्र में हड़कंप

रीवा l भीषण सड़क हादसों में मासूम के लहू से सड़के लहूलोहान हो रही है l जिसका दर्दनाक मामला रीवा में उसे वक्त सामने आया जब तीन लोगों की सड़क हादसे में असमय मौत हो गई, घटना के दौरान तेज रफ्तार ऑडी कार ने बाइक सवार परिवार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। तीनों सवार उछलकर दूर जा गिरे। हादसे में पिता, छोटे बेटे और भांजी की मौके पर मौत हो गई। जबकि परिवार मंदिर शादी का कार्ड अर्पित करने जा रहा था लेकिन तभी खुशियां मातम में तब्दील हो गई l इसके बाद क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति है l

बताया जा रहा है कि रीवा-रायपुर मार्ग पर रायपुर की ओर से तेज रफ्तार में आ रही ऑडी कार ने बाइक को पीछे से टक्कर मारी। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान भागवत विश्वकर्मा, शिवम विश्वकर्मा और शीतल विश्वकर्मा के रूप में हुई है। तीनों एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं। भागवत विश्वकर्मा के बेटे शुभम की 25 फरवरी को शादी तय थी। परंपरा के अनुसार शादी का पहला निमंत्रण भगवान को अर्पित किया जाता है। इसी रस्म को निभाने के लिए परिवार बाइक से चिरहुला नाथ मंदिर जा रहा था, तभी यह हादसा हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button