भोपालमध्य प्रदेश

बैरसिया बस स्टैंड के पास से 10 किलो गांजे के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार

बैरसिया बस स्टैंड के पास से 10 किलो गांजे के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार

भोपाल, यशभारत। राजधानी की टीलाजमालपुरा थाना पुलिस ने घेराबंदी कर एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 4 लाख रुपये मूल्य का 10 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है। पकड़ा गया आरोपी पहले भी कई आपराधिक मामलों में संलिप्त रहा है।
मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार 1 मई को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बैरसिया बस स्टैंड के पीछे चिमनी के पास एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में ट्रॉली बैग लेकर खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी की। संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी लेने पर उसके ग्रे रंग के ट्रॉली बैग से 10 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। आरोपी की पहचान राजकुमार वाल्मिकी उम्र 45 साल, निवासी भीम नगर के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी राजकुमार वाल्मिकी एक आदतन अपराधी है। उसके विरुद्ध शहर के विभिन्न थानों में आर्म्स एक्ट, आबकारी एक्ट और मारपीट जैसे आधा दर्जन से अधिक मामले पहले से दर्ज हैं। ताजा मामले में पुलिस ने उसके खिलाफ अपराध एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button