भोपालमध्य प्रदेश

सिंगरौली विकास प्राधिकरण अध्यक्ष की रैली में गाड़ियों का लंबा काफिला, पीएम मोदी की अपील पर उठे सवाल

सिंगरौली विकास प्राधिकरण अध्यक्ष की रैली में गाड़ियों का लंबा काफिला, पीएम मोदी की अपील पर उठे सवाल

भोपाल यश भारत/सिंगरौली। सिंगरौली विकास प्राधिकरण के नवनियुक्त अध्यक्ष के स्वागत में निकाली गई रैली अब चर्चा का विषय बन गई है। रैली में सैकड़ों वाहनों का लंबा काफिला देखने को मिला, जिसे लेकर विपक्ष और आम लोगों के बीच सवाल उठने लगे हैं। एक ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार पेट्रोल डीजल और एलपीजी की बचत करने की अपील कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर भाजपा नेताओं की मौजूदगी वाली इस रैली में बड़ी संख्या में वाहनों के उपयोग को लेकर आलोचना हो रही है। रैली में प्रतीकात्मक रूप से एक इलेक्ट्रिक वाहन को आगे रखा गया लेकिन उसके पीछे सैकड़ों गाड़ियों का काफिला चलता दिखाई दिया। बताया जा रहा है कि इस रैली में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। भारी वाहन काफिले को लेकर लोगों ने इसे वीआईपी संस्कृति का उदाहरण बताते हुए सवाल उठाए कि जब जनप्रतिनिधि ही ऊर्जा बचत की अपील का पालन नहीं करेंगे तो आम जनता से इसकी उम्मीद कैसे की जा सकती है। इस मामले में भाजपा के प्रदेश पैनलिस्ट ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा देश और प्रदेशवासियों से पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की बचत करने की अपील की गई है। यदि कोई पार्टी पदाधिकारी, विधायक या सांसद पार्टी की गाइडलाइन और नियमों की अनदेखी करता है तो संगठन स्तर पर उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button