भोपालमध्य प्रदेश

मामूली विवाद में युवक पर चाकू से हमला, हालत गंभीर

मामूली विवाद में युवक पर चाकू से हमला, हालत गंभीर

भोपाल, यशभारत। राजधानी के गांधी नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत नयापुरा रेस्टोरेंट के पास मंगलवार को आपसी कहासुनी ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। यहाँ काम पर जा रहे एक 29 वर्षीय युवक पर कुछ बदमाशों ने मामूली बात पर चाकू से हमला कर दिया। घायल युवक को लहूलुहान हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है,
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित आर्यन (29) अपने काम के सिलसिले में नयापुरा रेस्टोरेंट के पास से गुजर रहा था। इसी दौरान वहां मौजूद तनू, रवि और उनके कुछ साथियों के साथ उसकी किसी बात को लेकर बहस हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने आपा खो दिया और पास रखे चाकू से आर्यन पर वार कर दिया।
वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। शोर सुनकर आस-पास के लोग इकट्ठा हुए और पुलिस को सूचना दी। गांधी नगर थाना पुलिस ने घायल आर्यन की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button