सोनपुर में बलवा, वीडियो हुए वायरल , एक दर्जन नकाबपोश बदमाशों ने युवक पर किया जानलेवा हमला ,गुस्साए ग्रामीणों ने बदमाशों को लाठी-डंडों से पीटा,


दूसरे दिन बदला लेने की नीयत से बदमाशों ने पुनः सोनपुर की बस में की तोड़फोड़
जबलपुर। खमरिया थानांतर्गत वार्ड क्रमांक 79 सोनपुर में रविवार की दरमियानी रात एक दर्जन से अधिक नकाबपोश बदमाशों ने गांव के एक युवक रब्बू बर्मन पर जानलेवा हमला कर दिया। हमला करने के बाद सभी बदमाश युवक को अपनी गाड़ी में पीटते हुए बैठाने लगे। जिसके बाद गुस्साए ग्रामीण लोगों ने सभी बदमाशों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। ग्रामीणों के एकत्रित होते देख सभी बदमाश युवक को छोड़कर भागने लगे, जिसमें से कुछ बदमाशों को ग्रामीणों के पकड़ लिया और उनकी जमकर पिटाई कर दी। घटना में घायल सिद्धार्थ सोनकर, अमन सोनकर और विशाल सोनकर को गंभीर हालत में मेडिकल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं घायलों का मुख्य आरोपी साजन सोनकर और अमन सोनकर मौके से फरार हो गए।

प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा मामला
जानकारी के अनुसार सोनपुर निवासी युवक रब्बू बर्मन का बरेला हिनोतिया की एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिस लड़की के साथ युवक का प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसी लड़की के साथ सिद्धार्थ सोनकर नाम के लड़के का भी प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसके चलते सिद्धार्थ सोनकर अपने गैंग के साथ 10- 15 लड़कों के साथ रब्बू बर्मन को जान से मारने के लिए सोनपुर पहुंचा । जिसके बाद उसने युवक पर लात घुसा से हमला करने लगा। तभी सभी ग्रामीणों ने बदमाशों को मिलकर उनके ऊपर हमला बोल दिया। जिसमें सिद्धार्थ सोनकर अमन सोनकर और विशाल सोनकर के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस घटना तीनों को गंभीर हालत में में मेडिकल हॉस्पिटल भर्ती कराया गया जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही हैं।
हमलावरों ने रांझी में बस रोककर किया हमला
सोमवार की घटना के बाद हमलावर आरोपी साजन सोनकर और विशाल सोनकर ने बदले की भावना से गांव के ही एक ड्राइवर रानू तिवारी को चाकुओं और तलवारों से हमला बोल दिया। जिसमें ड्राइवर रानू तिवारी को आनन-फानन में गंभीर हालत में मेडिकल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत सामान बताई जा रही है घटना में घायल रानू तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार को वेस्टलैंड पेट्रोल पंप के पास शाम स्टूडेंटस से भरी बस क्रमांक एमपी 20 डीए 0892 को लेकर आ रहा था तभी वेस्टलैंड पेट्रोल पम्प के पास आधा दर्जन से ज्यादा युवकों ने उसे रोककर डंडों एवं हॉकी से बस में तोड़फोड़ कर दी। इस दौरान उसको हाथ- पैर एवं सिर में चोट पहुँचा दी। इस दौरान मौके पर हड़कम्प की स्थिति निर्मित हो गई और स्टूडेंट्स भी घबरा गये। पुलिस ने घायल को अस्पताल में पहुँचाकर आरोपियों की खोजबीन शुरू कर दी हैं।
आदतन अपराधी है साजन सोनकर
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि बापू नगर निवासी साजन सोनकर आदतन अपराधी है जिसके खिलाफ पूर्व में एनएसए की कार्रवाई की जा चुकी। इसके बाद भी आरोपी के अपराधों पर कोई अंकुश नहीं लग पा रहा है।
दो दिन तक छुपा कर रखा गया मामला
ग्रामीणों ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए बताया कि 48 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ अभी भी खाली हैं। मामले की कानों कान किसी को खबर तक नहीं लगने दी गई ।आरोपी अभी भी सरेआम ग्रामीणों पर हमला कर रहे हैं और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं इसके बाद भी पुलिस अभी तक आरोपियों को नहीं पकड़ पाई है।







