भोपाल

राजधानी में बना सिंगापुर लाइट पार्क थीम का भव्य दुर्गा पंडाल

राजधानी में बना सिंगापुर लाइट पार्क थीम का भव्य दुर्गा पंडाल

-19 सालों से किया जा रहा आयोजन, सुरक्षा के किए विशेष इंतजाम

भोपाल यश भारत। दुर्गा उत्सव पर भोपाल के 10 नंबर मार्केट में इस बार भक्तों को एक अद्भुत और आकर्षक अनुभव मिलने जा रहा है। नवयुवक दुर्गा उत्सव समिति ने पिछले वर्ष की डिजऩी लैंड थीम की अपार सफलता के बाद इस बार सिंगापुर लाइट पार्क थीम पर पंडाल तैयार किया है। इस पंडाल में रोशनी की जगमगाहट और अनूठे सजावटी आयाम हर भक्त को मंत्रमुग्ध करने के लिए तैयार हैं। नवयुवक दुर्गा उत्सव समिति 19 वर्षों से लगातार इस आयोजन को विशेषता प्रदान कर रही है। समिति अध्यक्ष राहुल मालवीय ने बताया कि हर साल श्रद्धालुओं के उत्साह और अपेक्षाओं को देखते हुए पंडाल को नई थीम दी जाती है।

1758442994 a3d41ab3 e1c9 45b2 88a5 17f0d4727699

-रोशनी और श्रद्धा का अनूठा संगम:
इस वर्ष सिंगापुर लाइट पार्क थीम के तहत पंडाल को हजारों रंगीन विद्युत बल्बों, सजावटी लाइटों और विशेष प्रकाश प्रभावों से सजाया गया है। समिति के अनुसार, भक्तों को ऐसा लगेगा मानो वे किसी अंतरराष्ट्रीय प्रकाश उत्सव में पहुंचे हों। पंडाल के भीतर दुर्गा माता की भव्य प्रतिमा के साथ झांकियां भी होंगी, जिनमें धार्मिक और सांस्कृतिक संदेश झलकेंगे।

 

-भक्तिमय संगीत और आकर्षक झांकियां:
पंडाल में प्रवेश करते ही श्रद्धालुओं का स्वागत मंत्रमुग्ध कर देने वाले भक्तिगीतों और सुमधुर संगीत से होगा। झांकियों के माध्यम से माता दुर्गा के विभिन्न स्वरूप और उनकी लीलाएं प्रदर्शित की जाएंगी। समिति के सदस्य बताते हैं कि हर उम्र के लोग यहां आकर आध्यात्मिक शांति और सांस्कृतिक आनंद दोनों का अनुभव करेंगे।

50 लाख रुपये की लागत, सुरक्षा व सुविधा पर जोर
समिति ने इस वर्ष आयोजन पर 50 लाख रुपये से अधिक खर्च किए हैं। यह राशि पंडाल की भव्यता, सजावट, झांकियों, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा इंतजाम और श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर खर्च की गई है। समिति का कहना है कि श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पार्किंग, स्वास्थ्य सुविधा और सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं, ताकि हर व्यक्ति बिना किसी परेशानी के दर्शन कर सके।

 

पूरे परिवार संग आएं, दर्शन का लाभ उठाएं
दुर्गा उत्सव 2025 के अवसर पर यह पंडाल भोपाल शहर का सबसे भव्य और आकर्षक पंडाल बनने जा रहा है। 10 नंबर मार्केट में स्थित यह स्थल पूरे परिवार के साथ आकर दर्शन करने और सांस्कृतिक वातावरण का आनंद लेने के लिए उपयुक्त है। समिति ने शहरवासियों से आग्रह किया है कि वे बड़ी संख्या में आकर माँ दुर्गा के दर्शन करें और इस अद्वितीय आयोजन का हिस्सा बनें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button