भोपालमध्य प्रदेशमध्यप्रदेश

महंगाई का झटका: अमूल दूध हुआ महंगा, गोल्ड के दाम में ₹4 की बढ़ोतरी आज से लागू होंगी नई दरें, ताजा दूध भी ₹2 प्रति लीटर महंगा; रसोई का बजट होगा प्रभावित

महंगाई का झटका: अमूल दूध हुआ महंगा, गोल्ड के दाम में ₹4 की बढ़ोतरी

आज से लागू होंगी नई दरें, ताजा दूध भी ₹2 प्रति लीटर महंगा; रसोई का बजट होगा प्रभावित

भोपाल यश भारत। देशभर में बढ़ती महंगाई के बीच आम उपभोक्ताओं को एक और झटका लगा है। मदर डेयरी के बाद अब प्रमुख डेयरी कंपनी अमूल ने भी दूध की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। नई दरें 12 नवंबर 2026 से लागू कर दी गई हैं। कंपनी की नई दरों के अनुसार अमूल गोल्ड की कीमत में ₹4 प्रति लीटर की वृद्धि की गई है। इसके बाद इसकी कीमत ₹70 से बढ़कर ₹74 प्रति लीटर हो गई है। वहीं अमूल ताजा दूध भी ₹2 प्रति लीटर महंगा हो गया है। कंपनी के मुताबिक हरा और सूखा चारा  पशु आहार पैकेजिंग तथा माल ढुलाई की लागत में लगातार बढ़ोतरी के चलते कीमतें बढ़ाने का फैसला लिया गया है। इस वृद्धि को करीब 4 से 5 प्रतिशत बताया गया है। दूध की कीमतों में इजाफे से आम परिवारों का मासिक बजट प्रभावित होना तय है। पहले से महंगाई की मार झेल रहे उपभोक्ताओं पर अब अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button