जबलपुरमध्य प्रदेश
राहत : बिजली का बिल 300 तो सरचार्ज 170 की जगह 85, 6.16 से घटाकर 3.15% किया एफपीपीएएस

चुनावी साल में सरकार ने बिजली उपभोक्ताओं को मामूली राहत दी है। एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी ने फ्यूल एंड पावर पर्चेस एडजस्टमेंट सरचार्ज (एफपीपीएएस) घटाकर आधा कर दिया है। 24 जुलाई से 25 अगस्त के बीच मिलने वाले बिलों में यह सरचार्ज 6.15% की जगह अब 3.15% जोड़कर वसूला जाएगा। 300 यूनिट के बिल में 170 की जगह अब करीब 85रु लगेंगे।
अब बिजली कंपनी ही हर महीने तय कर रही सरचार्ज
केंद्र सरकार ने फरवरी में विद्युत नियम 2005 में संशोधन कर हर महीने फ्यूल कास्ट एडजस्टमेंट (एफसीए) तय करने का जिम्मा बिजली कंपनी को देने का प्रावधान किया था। मप्र विद्युत नियामक आयोग ने इस अप्रूवल को मंजूरी दे दी थी। इस का नाम भी बदलकर एफसीए की जगह एफपीपीएएस कर दिया है। अब पेट्रोल-डीजल के दाम की तरह बिजली कंपनियां भी हर महीने बिजली का फ्यूल कास्ट चार्ज घटा-बढ़ा सकेंगी।







